Bharat Ke Festival

भारत त्योहारों और मेलों का देश है । विश्व में भारत ही ऐसा देश है जहां पूरे वर्ष पर्व एवं त्योहार मनाये जाते हैं। यहाँ पर्व, त्योहार,जयन्ती और मेलों के माध्यम से जन-जीवन की सांस्कृतिक, धार्मिक और राष्ट्रीय चेतना फलती- फूलती रहती है। उत्सव या पर्व या त्योहार एक समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला एक असाधारण घटना है और उस समुदाय और उसके धर्म या संस्कृतियों के कुछ विशिष्ट पहलुओं पर केन्द्रित है। इसे साधारणतः स्थानीय या राष्ट्रीय अवकाश या मेला के रूप में चिह्नित किया जाता है। भारत एक ऐसा देश है जहां पर वर्ष के प्रतिदिन कोई ना कोई त्यौहार या उत्सव मनाया जाता है पूरे विश्व की तुलना में भारत में अधिक त्योहार मनाए जाते हैं प्रत्येक त्योहार का अपना ही अलग महत्व होता है। भारत ऐसा देश है जहां फसलों की कटाई को लेकर भी उत्सव मनाया जाता है और वर्षा ऋतु अथवा पूर्णिमा का स्वागत करने के लिए भी यहां पर विभिन्न प्रकार के त्योहार मनाए जाते हैं। राजस्थान तो अपने रंगीलेपन से सभी को आकर्षित और हर्षोउलासित करता रहा है। त्योहारों का हमारे जीवन में बहुत खास महत्व होता है। हमारे देश में ऐसे कई पर्व और त्योहार है जिन्हें लोग बड़े ही उत्साह से मनाते मनाते हैं इसलिए भारत में त्योहारों का एक अलग ही महत्व है। भारत की इस रंगीली छटा में यहाँ के पर्वों, त्योहारों एवं मेलों का महत्वपूर्ण योगदान है। यहां के त्योहार विविधता और एकता को प्रकट करते हैं और धार्मिक और क्षेत्रीय सीमाओं को पार करके मनाए जाते हैं। इस लेख में हम भारत के प्रमुख त्योहारों की एक झलक प्रस्तुत करेंगे जो इस अद्भुत देश की सांस्कृतिक धरोहर को प्रकट करते हैं।

My post content